गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: शराब ठेकेदारों को बडा झटका, अब गांवों में नहीं बेच पाएंगे शराब

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: आबकारी विभाग की नई एक्साइज पॉलिसी में बडा बदलाव किया गया है। हरियाणा में आज से उन गांवों में शराब ठेके नहीं खोले जाएंगे, जहां पर गुरुकुल चल रहे हैं।…


Haryana News: आबकारी विभाग की नई एक्साइज पॉलिसी में बडा बदलाव किया गया है। हरियाणा में आज से उन गांवों में शराब ठेके नहीं खोले जाएंगे, जहां पर गुरुकुल चल रहे हैं। आबकारी विभाग की नई एक्साइज पॉलिसी में इसका प्रावधान से शराब ठेकेदारो को बडा झटका लगा है।

Advertisement

 

जानिए क्यों लिया ऐसा निर्णय: गुरुकुल शिक्षा में शराब को व्यसन बताते हुए उससे दूर रहने की बात कही जाती है। आर्य जगत के लोगों द्वारा भी ऐसी मांग उठाई जाती रही है। इसी लिए आबकारी विभाग की नई एक्साइज पॉलिसी में बडा बदलाव किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानिए ओर क्या है नियम: बता दे कि हरियाणा के शहरों में कालेजों से शराब ठेकों की दूरी अब कम हो गई है। पहले कालेज से 150 मीटर की दूरी तक शराब ठेका नहीं खोला जा सकता था, लेकिन अब यह दूरी घटकर केवल 75 मीटर रह गई है। Haryana News

प्रदेश के ग्रामीण एरिया के 2 किलोमीटर में केवल 1 शराब ठेका ही खोला जाएगा। इतना ही नहीं इस दूरी में कोई दूसरी सब ब्रांच भी नहीं खोली जा सकती। उसके लिए भी इससे अधिक दूरी चाहिए। वहीं शराब ठेका गांव की बाहरी फिरनी से 100 मीटर की दूरी पर होगा। फिर भी अगर कोई घर नजदीक आता है तो उसके मुखिया से एनओसी लेनी होगी।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बढेगे रेट: बता दे हर साल रेट मे बढोतरी की जाती है। एक बार फिर अंग्रेजी शराब के रेट कर 15% तक बढ़ जाएंगे, क्योंकि इस बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है और ठेकों की रिजर्व प्राइस में भी इजाफा हुआ है जिस कारण अंग्रेजी शराब के रेट में करीब 15% तक का इजाफा होगा।Haryana News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp