गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में महिलाओं की बल्ले बल्ले, सरकार ने शुरू की ये जबरदस्त योजना

Written by: Best24News

Published:

 Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योनजा के तहत महिलाओं…


 Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योनजा के तहत महिलाओं सशक्त बनाने के लिए हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकता है।

Advertisement

महिलाओं के लिए शुरू हुई लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा

हरियाणा सरकार की तरफ से लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है जिसके तहत महिलाओं को ₹2100 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 साल है या इससे ज्यादा है उन्हें हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेगी और उन्हें किसी और पर आश्रित नहीं होना होगा। इस योजना का क्रियान्वयन अक्टूबर 2024 से हो चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 DBT माध्यम से भेजा जाएगा योजना का पैसा
महिलाओं को इस योजना का लाभ सीधे तौर पर मिलेगा और योजना की राशि उनके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी डीबीटी माध्यम से भेजी जाएगी। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर पाएंगी और आगे बढ़ पाएंगी। इस प्रकार महिलाओं के उत्थान के लिए यह योजना एक शानदार पहल होने वाली है।Haryana

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
महिला की सालाना आय 1.80 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस योजना के तहत सिर्फ महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला के पास बीपीएल या AAY राशन कार्ड होना चाहिए।
जो महिलाएं किसी अन्य योजना का लाभ ले रही हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 जरूरी डाक्यूमेंट्स
हरियाणा परिवार पहचान पत्र
बैंक खाते से लिंक परिवार पहचान पत्र
मोबाइल नंबर

आधार कार्ड
आयु प्रमाण के लिए बर्थ सर्टिफिकेट या शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
ईमेल आईडी

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp