Haryana News: हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान! अब बिजली बिल आयेगा जीरो, जानें कैसे

On: June 20, 2026 8:59 AM
Follow Us:
Anil vij

Haryana News: अगर आप भी भारी भरकम बिजली बिल से परेशान हैं तो आपके लिए काम की खबर है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलने वाला है। बिजली एवं परिवहन मंत्री ने हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है।

बिजली मंत्री अनिल विज के निर्देश के बाद आम जनता को इसका पूरा फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किसानों को प्राथमिकता देते हुए सभी गांवों की सोलर मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं।

सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि ऐसा होने पर गांव में बिजली की खपत बिल्कुल शून्य हो जाएगी और बिजली बिल से भी राहत मिलेगी।

इस मामले में व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मंत्री विज ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज में छूट और बकाया राशि किश्तों में लेने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

बिजली वितरण प्रणाली में सुधार के लिए विज ने उन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और कंडक्टर को तुरंत अपग्रेड करने के आदेश दिए हैं जहां इसकी जरूरत है। बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सशस्त्र केबलों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें