मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Haryana News: सीएम नायब सैनी का एक ओर ऐलान, हादसे में घायलों का होगा निशुल्क ईलाज, जानिए कैसे

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एक ओर बडा ऐलान किया है। हरियाणा ने सड़क दुर्घटना घायलांे के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की है। इतना ही नहीं इस योजना…


Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एक ओर बडा ऐलान किया है। हरियाणा ने सड़क दुर्घटना घायलांे के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की है। इतना ही नहीं इस योजना तहत घायलों का 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। क्योंकि यह योजना हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं के घायलों के लिए बनाई गई है इस योजना के चलते दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।Haryana News

Advertisement

 

बता दे इस योजना का आधिकारिक तौर पर PGIMS निदेशक चिकित्सा अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभारंभ किया। डॉ. पंकज छिकारा को ट्रॉमा सेंटर का पोर्टफोलियो अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस योजना के अनुसार अगर कोई घायल ट्रॉमा सेंटर पहुंचेगा तो उसका विवरण ई-पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और बैंकिंग और मेडिकल रिकॉर्ड के लिए एक विशिष्ट रोगी आईडी तैयार की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

पंजीकरण के बाद पीड़ित का विवरण एक समर्पित सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा जो डेटा को स्वचालित रूप से संबंधित पुलिस स्टेशन को भेज देगा। पुलिस को छह घंटे के भीतर दुर्घटना का सत्यापन करना होगा जिसके बाद कैशलेस उपचार शुरू होगा।

PGIMS के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से जरूरत मंदों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। लॉन्च के दिन ही सर्जरी विभाग में पहले मरीज का पंजीकरण किया गया और उनका उपचार तुरंत शुरू हो गया। बता दे इस योजना के चलते अस्पताल और सरकारी एजेंसियाँ ₹1.5 लाख या सात दिनों तक के उपचार का खर्च वहन करेंगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp