
Haryana News: धारूहेड़ा बास रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आगामी रविवार, 26 अक्टूबर को सैनी सभा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर के समाजसेवी और सैनी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सभा के उपप्रधान राकेश सैनी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनी सभा हरियाणा के प्रधान धर्मचंद सैनी उपस्थित रहेंगे।Haryana News

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रधान खुशीराम सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सदस्यों ने स्थल व्यवस्था, स्वागत समिति और अतिथियों के सम्मान सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।Haryana News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?
इस मौके पर ब्रहम प्रकाश, श्याम लाल, धर्मपाल, महाबीर, रामफल सैनी, बलराम, शीशपाल, राजबीर, सुरेशबीर सिंह, प्रवीण सोनी, बुलीराम और राजकुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बनेगा।Haryana News
