सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: सवा लाख कच्चे कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। बता दें कि नायब सैनी ने एक ऐलान किया है जिसके चलते सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों में…


Haryana News: हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। बता दें कि नायब सैनी ने एक ऐलान किया है जिसके चलते सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों में लगे कच्चे कर्मचारियों को भी अब श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ दिय जाएगा। Haryana News

Advertisement

क्यों कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड प्रदेश में कार्यरत औद्योगिक श्रमिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत लगे करीब सवा लाख कर्मचारी बोर्ड में पंजीकरण कराने के बाद 21 तरह के लाभ ले सकते हैं। पंजीकृत कर्मचारियों को बच्चों की पढ़ाई से लेकर आश्रितों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी पात्र होंगे।

पंजीकरण के लिए नियोक्ता की अनुमति के बाद https://hrylabour.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ Haryana News

  • मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना -पांच लाख रुपये
  • बच्चों के लिए स्कूल की वर्दी, किताबें व कापियां खरीदने के लिए – तीन से चार हजार रुपये
  • बच्चों में खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए – दो हजार से 31 हजार रुपये
  • बच्चों में सांस्कृतिक प्रतिभा विकसित करने के लिए – दो हजार से 31 हजार रुपये
  • परिवार की महिलाओं के लिए सिलाई मशीन -4500 रुपये

 

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

  • बहन-बेटी की शादी में कन्यादान – 51 हजार रुपये-
  • शगुन -21 हजार
  • प्रसूति – 12 हजार रुपये लड़का होने पर तथा 15 हजार रुपये लड़की होने पर
  • साइकिल के लिए-पांच हजार रुपये

 

  • एलटीसी -1500
  • दिव्यांग होने पर -एक से तीन लाख रुपये
  • डेंटल केयर-डेंचर लगवाने हेतु -चार हजार से 10 हजार रुपये
  • व्यावसायिक कोर्स हेतु कोचिंग -20 हजार से एक लाख रुपये
  • छात्रवृत्ति -10 हजार से 21 हजार रुपये

 

  • चश्मा – 1500 रुपये
  • तिपहिया साइकिल -सात हजार रुपये तक
  • शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए वित्तीय सहायता -20 से 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष
  • श्रवण मशीन लगवाने के लिए -10 हजार रुपये

 

 

  • कृत्रिम अंग लगाने हेतु – साकेत अस्पताल पंचकूला द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान
  • विधवाओं व आश्रितों को आर्थिक मदद -तीन लाख रुपये
  • दाह-संस्कार -15 हजार रुपये Haryana News

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp