शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana: रेवाड़ी की जागरण पार्टियों ने किया, झांकी वालो का विरोध

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana:  रेवाड़ी के उत्तमनगर स्थित श्री हनुमान मन्दिर (Hanuman Mandir Rewari)में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता त्रिलोक चन्द रामायणी ने की। बैठक में रेवाड़ी शहर के जागरण एवम् सुंदरकांड…


Haryana:  रेवाड़ी के उत्तमनगर स्थित श्री हनुमान मन्दिर (Hanuman Mandir Rewari)में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता त्रिलोक चन्द रामायणी ने की। बैठक में रेवाड़ी शहर के जागरण एवम् सुंदरकांड पाठ करने वाले, दरबार एवम् साउंड लगाने वाले, गायककार, संगीतकार एवम् इस प्रकार के कार्य करने वाले अधिकांश व्यक्ति शामिल हुए। चर्चा का विषय ऐसे धार्मिक कार्यों में झांकी प्रस्तुत करने वालों द्वारा मनमाना व्यवहार और मनमानी फ़ीस वसूल करना रहा।

Advertisement

उपस्थित कार्यक्रम संचालकों द्वारा एक स्वर में निर्णय किया गया कि, अब हम, अपने सभी कार्यक्रम झांकी के बिना ही करेंगे। हम लोग अपने कार्यक्रमों में झांकी वालों को नहीं बुलाएंगे और उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में रेवाड़ी क्षेत्र का कोई भी गायककार, संगीतकार नहीं जाएगा, और साउंड और दरबार वाले भी, उनके प्रोग्रामों में अपनी सेवा नहीं देंगे। इन लोगों का संपूर्ण बहिष्कार होगा, और अगर बाहर से भी कोई कोई झांकी वाला ग्रुप प्रोग्राम करने आता है तो? उनका भी विरोध करेंगे तथा उनको भी प्रोग्राम नहीं करने दिया जाएगा।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

बैठक में निर्णय लिया गया कि, झांकी वालों का ग्रुप यदि चाहे तो? 15 नवम्बर 2025 तक पुरानी शर्तों और पुरानी दरों पर काम करने का समझौता कर सकता है, अन्यथा 16 नवम्बर से, उपरोक्त निर्णय लागू हो जाएंगे।

इस बैठक में गोपाल वर्मा, हरिओम सैनी, महेश पटवारी, संजय शर्मा (गोकलगढ़ वाले), नरेन्द्र जोशी, विष्णु पतसारिया, राजा भैया, जीतू पागल, वंश खन्ना, जोनी भाई, प्रदीप भाई, सुन्दर सिंह सुन्दर, राजा सोनी, सुरेन्द्र चौहान, जगदीश शर्मा, गोविन्द पंडित, खजान भाई, अनिल ठक्कर, संजय सैनी सहित अन्य कलाकार भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp