रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana: किसानों के लिए जरूरी खबर , मंडी में अनाज बेचने के लिए नए नियम लागू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए,…


PM Kisan Yojana में बड़ा घोटाला! हरियाणा में 44 हजार दंपतियों ने लिया दोहरा फायदा, रुकी किस्तें!
PM Kisan Yojana में बड़ा घोटाला! हरियाणा में 44 हजार दंपतियों ने लिया दोहरा फायदा, रुकी किस्तें!
Google News Follow us on Google

Haryana: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए, संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें और सभी व्यापक प्रबंध समय पर सुनिश्चित हों। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में रबी सीजन फसल खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

डीसी ने कहा कि मंडी में सरसों व गेहूं बेचने आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए अनाज मंडी रेवाड़ी, कोसली, बावल व कंवाली में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

 

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

उन्होंने बताया कि जिला में हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग और वेयर हाउस द्वारा निर्धारित नियमानुसार फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद जाए। साथ ही नमी मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से होना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण है अनिवार्य
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल की खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है।

मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।

 

इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, डीएफएससी नितीश कुमार सिंगला, डीआरओ प्रदीप देशवाल, मार्किट कमेटी सचिव सत्य प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp