मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Haryana: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने तीन गांवो को किया दौरा, रेवाड़ी के बाहर बनाया जाएगा 200 बेड का अस्पताल

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।…


Haryana:  हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement

 

रेवाड़ी में शहर से बाहर बनेगा अस्पातल: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा रेवाड़ी शहर के बाहर 200 बेड के अस्पताल बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए मंगलवार को गोकलगढ़, भगवानपुर और माजरा श्यारोज गांव में पहुंची तथा जमीन का निरीक्ष्ण किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने गोकलगढ़, भगवानपुर और माजरा श्यारोज गांव में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ Bawal MLA  डॉ. कृष्ण कुमार व कोसली विधायक अनिल कुमार उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी जगह फाइनल की जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिकों इसका लाभ मिल सके।

जैसे ही अस्पताल के लिए कोई जगह का चयन फाईनल होगी इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। जगह का चयन होने बाद 200 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण कार्य किया जएगा। हरियाणा सरकार की ओर से के नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर दिन नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा के अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सके।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

निरीक्षण के दौरान जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रस्तावित जमीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 200 बेड का यह अस्पताल जिले के लिए अहम रहेगा।

।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp