हरियाणा में 35 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को बड़ी राहत, खातों में पहुंचे 1129 करोड़ रुपये

On: September 13, 2026 2:39 PM
Follow Us:
cm haryana nayab saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा (Best24News) हरियाणा सरकार ने बुधवार को अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 35.06 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने DBT के माध्यम से यह भुगतान किया। राशि जारी करने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से अलग-अलग योजनाओं के तहत किए गए भुगतान की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी गई है। इस किस्त के तहत 10 लाख 10 हजार बहनों और बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये भेजे गए हैं। सरकार के अनुसार योजना की शुरुआत से अब तक 11 किस्तों में कुल 2254 करोड़ 47 लाख रुपये लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। उद्योगों से जुड़े 20 लाभार्थियों को भी 153.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

गृहिणी योजना और भावांतर भरपाई की राशि भी जारी

हर घर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख लाभार्थियों को DBT के जरिए 19.68 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। वहीं भावांतर भरपाई योजना के तहत 49.89 करोड़ रुपये जारी किए गए। दयालु स्कीम में 4520 लाभार्थियों के बैंक खातों में 168.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों तक आर्थिक सहायता सीधे पहुंचाने का सिलसिला जारी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now