बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Film City: इन दो शहरो में बनेगी फिल्म सीटी, हरियाणवी फिल्मों और थिएटर को मिलेगा बढ़ावा

Written by: Best24News

Published:

Haryana Film City: हरियाणा सरकार ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए दो चरणों में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। पहले चरण में पंचकूला जिले के पिंजौर में 100…


Haryana Film City: हरियाणा सरकार ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए दो चरणों में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। पहले चरण में पंचकूला जिले के पिंजौर में 100 एकड़ ज़मीन पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस ज़मीन की पहचान हो चुकी है और सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Advertisement

गुरुग्राम में बनेगी दूसरी फिल्म सिटी: बता दे कि दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए ज़मीन की तलाश शुरू हो चुकी है। यह फिल्म सिटी न केवल कलाकारों को अवसर देगी बल्कि राज्य में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। गुरुग्राम जैसे शहर में फिल्म सिटी से पूरे उत्तर भारत के फिल्म उद्योग को गति मिल सकती है।Haryana Film City

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विश्व संवाद केंद्र को 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।Haryana Film City

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरियाणवी फिल्मों और थिएटर को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणवी भाषा में बनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए हर सप्ताह एक फिल्म को दूरदर्शन पर प्रसारित करने की दिशा में प्रसार भारती से बात की जाएगी। इसके साथ ही हर विश्वविद्यालय में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी सुपवा को दी जाएगी।Haryana Film City

राज्य में सिंगल स्क्रीन सिनेमा को फिर से जीवित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने फिल्म प्रमोशन बोर्ड का गठन किया है जो इस दिशा में काम करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि फिल्म सब्सिडी से जुड़ी 5 लंबित आवेदनों का भुगतान 30 दिनों में किया जाएगा और नए आवेदनों के लिए प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।Haryana Film City

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp