रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana Weather Alert: हरियाणा में पड़ रही भयंकर गर्मी , तापमान 47 डिग्री पार , देखें कब होगी बारिश ?

Written by: Best24News

Published:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है. एक ओर उत्तर और पूर्वी जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. वहीं दूसरी ओर पश्चिमी…


Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है. एक ओर उत्तर और पूर्वी जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. वहीं दूसरी ओर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इससे पहले बुधवार को हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर और अंबाला में अचानक आए अंधड़ और तेज हवाओं ने दिन में ही अंधेरा कर दिया.

Advertisement

अंधड़ से पेड़ और खंभे गिरे, जनजीवन बाधित
अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत में आंधी के साथ बारिश हुई. कई इलाकों में सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े और बिजली के खंभों के गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई. अंबाला में एक घर की दीवार गिरने की भी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर, पश्चिम और मध्य हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें तेज गर्मी और लू की चेतावनी दी गई है.

सिरसा में 47 डिग्री तापमान, तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा
राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बुधवार को सिरसा में 47°C, रोहतक में 45.3°C, नारनौल में 45.2°C, हिसार में 45°C, बालसमंद में 44.8°C और भिवानी में 44.7°C तापमान दर्ज किया गया.
यह तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा. जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

गर्मी से बेहाल लोग, स्कूलों के समय में बदलाव
हिसार में भीषण गर्मी को देखते हुए पहली से 5वीं कक्षा तक स्कूलों का समय बदला गया है. रात्रि तापमान भी 33°C तक पहुंच गया है, जो गर्मी को और भी असहनीय बना रहा है.

मौसम का दोहरा रूप: उत्तर में राहत, दक्षिण में कहर
एक ओर जहां उत्तर और पूर्वी हरियाणा में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से थोड़ी राहत मिली. वहीं पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में सूरज की तीखी किरणें और गर्म हवाएं अब भी कहर बरपा रही हैं.

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक “पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रियता बनी हुई है. जिससे पंजाब और हरियाणा के उत्तरी तथा पूर्वी जिलों में तेज हवाएं, अंधड़ और बारिश हो रही है.”

पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर
पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, पानीपत, चंडीगढ़ और दिल्ली NCR में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश देखने को मिली है. इससे यहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है.

दक्षिणी हरियाणा में लगातार बढ़ रहा तापमान
इसके उलट, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, नारनौल जैसे जिलों में इस मौसम प्रणाली का कोई असर नहीं दिखा. यहां सुबह से ही चटकी धूप और पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं. जिससे तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp