सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Employees: कच्चे कर्मचारियों को सीएम नायब सैनी ने दी बडी राहत

Written by: Best24News

Published:

Haryana Employees: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कच्चे कर्मचारियों को बडी राहत दी है। लेकिन सीएम सैनी ने यह भी कहा है है ये नया नियम हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)…


Haryana Employees: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कच्चे कर्मचारियों को बडी राहत दी है। लेकिन सीएम सैनी ने यह भी कहा है है ये नया नियम हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे उन कच्चे कर्मचारियों को होगा, जिनके एक साल में 240 दिन का कार्यकाल पूरा नहीं हो रहा था।

Advertisement

बता दे कि अपनी मांगो को लेकर हरियाणा में पिछले साल 20 जुलाई से 3 अगस्त तक कच्चे कर्मचारियों ने हडताल की थी। हडताल करने वाले कच्चे कर्मचारियों को सैनी सरकार ने बड़ी राहत दी है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

Haryana Employees: नए आदेश में कहा कि विभिन्न विभागों और बोर्ड-निगमों में अनुबंध पर लगे इन कच्चे कर्मचारियों को हड़ताल के दिनों के लिए कोई पारिश्रमिक तो नहीं दिया जाएगा। लेकिन इस आधार पर इन कर्मचारियों की कार्यकाल की सुरक्षा (Security of tenure of employees) पर खराब प्रभाव नहीं पड़ेगा। यानि नौकरी सैफ रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों और सरकारी कपंनियों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासकों, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, एसडीएम और विश्चविद्यालयों के रजिस्ट्रार को आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

इन आदेशों का सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे उन कच्चे कर्मचारियों को होगा, जिनके एक साल में 240 दिन का कार्यकाल पूरा नहीं हो रहा था।

सैनी सरकार ने पांच साल पुराने सभी कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित करने का आदेश जारी कर चुकी है, जिन्होंने हर साल एक वर्ष में न्यूनतम 240 दिन काम किया हो।

बुलाई कैबिनेट बैठक: इसी को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच मई को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। हरियाणा सिविल सचिवालय में दोपहर दो बजे होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हालाकि मिटिंग का मैन एजेंडा क्या है इसके बारे में कोई सटीक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp