शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Haryana Electric Bus: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन गांवों की शहर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Written by: सुनील चौहान

Published:

गर्मी के इस मुश्किल भरे मौसम में फरीदाबाद वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब गांवों और शहरों के बीच सफर करना और भी सस्ता और सुविधाजनक होने जा रहा…


Haryana Electric Bus 200 new electric buses will run in this district of Haryana connectivity of these villages with the city will increase
Haryana Electric Bus 200 new electric buses will run in this district of Haryana connectivity of these villages with the city will increase
Google News Follow us on Google

गर्मी के इस मुश्किल भरे मौसम में फरीदाबाद वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब गांवों और शहरों के बीच सफर करना और भी सस्ता और सुविधाजनक होने जा रहा है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने शहर और गांवों को जोड़ने के लिए 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है।

फिलहाल चल रही हैं सिर्फ 50 सिटी बसें

फिलहाल फरीदाबाद में सिर्फ 50 सिटी बसें चल रही हैं, जो सभी ग्रामीण इलाकों से नहीं जुड़ पा रही हैं। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को यातायात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नए रूटों पर बसें शुरू होने से लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

गांवों से शहर तक सस्ते सफर का विकल्प
इन नई इलेक्ट्रिक बसों में सफर का न्यूनतम किराया सिर्फ 10 रुपये रखा गया है, जो आम जनता के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा। इसके जरिए अब लोग कम पैसों में भी आराम से सफर कर सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 310 क्यू शेल्टर (प्रतीक्षालय) बनाए जाएंगे। यहां लोग छाया में खड़े होकर बस का इंतजार कर सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

11 नए रूट और 60 करोड़ रुपए खर्च

FMDA की योजना के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए 11 नए रूट तय किए गए हैं। शहर के मुख्य हिस्सों के अलावा गांवों को भी जोड़ा जाएगा। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसका खर्च सरकार उठाएगी।

 

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp