सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, DA में बढ़ोतरी का ऐलान 
सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, DA में बढ़ोतरी का ऐलान 

Haryana DA Hike: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी होने से पांचवी और छठे वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। आपको बता दे की बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा और कर्मचारियों को जून में मिलने वाले मई के वेतन पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

 

पांचवें वेतन आयोग वालों का डीए 483 प्रतिशत हुआ

आपको बता दे कि राज्य में पांचवें वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 474 से बढ़कर 483 पहुंच चुका है यानी कि महंगाई भत्ते में टोटल 9% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

छठे वेतन आयोग कर्मचारियों को भी राहत

6ठा वेतन आयोग का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के DA में भी बढ़ोतरी की गई है। अब इन कर्मचारियों को 257 प्रतिशत की बजाय 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने इनके डीए में 5% की वृद्धि की है।

चार महीने का एरियर भी मिलेगा

सबसे बड़ी बातें की कर्मचारियों को जनवरी से लेकर अप्रैल तक यानी की 4 महीने का एरियर भी मिलेगा जिससे उनके सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरकार के फैसले से कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। बता देगी सरकार के फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है।

सातवें वेतन आयोग कर्मचारियों को पहले ही मिल चुका लाभ

इससे पहले हरियाणा सरकार सातवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए भी बढ़ा चुकी है। हाल ही में इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया था। सरकार के इस कदम से लाखों कर्मचारियों को फायदा हुआ है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।