Haryana crime: भिवाड़ी से लाया था स्मैक, तस्कर धारूहेड़ा में दबोचा

On: August 9, 2026 4:32 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana crime : धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-6 थाना पुलिस और एसआईएस (SIS) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध स्मैक बेचने वाले एक युवक को दबोच लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 7 का रहने वाला जितेंद्र अवैध रूप से स्मैक बेचने का धंधा करता है। वह राजस्थान के खानपुर की तरफ से स्मैक लेकर सेक्टर-6 धारूहेड़ा की ओर आ रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी (SHO) सेक्टर-6 धारूहेड़ा की अगुवाई में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर तुरंत रेड की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को दयानंद सरस्वती द्वार (सेक्टर-6, धारूहेड़ा) के मुख्य गेट पर काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की जब नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से 1 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

थाना सेक्टर-6 पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ करने में जुटी है कि वह यह नशा कहाँ से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें