शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Crime: रेवाड़ी के होटल में नेवी के जवान की मौत, 25 दिन छुट्टी पर आया था घर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में एक होटल में चौकाने वाला समाचार आया है। अंबेडकर चौक के पास स्थित होटल के कमरे में रूक रहे एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…


Haryana Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में एक होटल में चौकाने वाला समाचार आया है। अंबेडकर चौक के पास स्थित होटल के कमरे में रूक रहे एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया।

Advertisement

बता दे कि बीती रात लगभग 3 बजे वह रेवाड़ी के अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में ठहरने आया। होटल में उसे एक कमरा दिया गया और सुबह 11 बजे तक उसे कमरा खाली करना था। लेकिन जब वह तय समय तक बाहर नहीं आया और कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधक को शक होने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचना दी।Haryana Crime

जानिए क्या है मामला: पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि अंबेडकर चौक के पास स्थित होटल के कमरे में नेवी कर्मी रोहित रूका हुआ था। वह आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कमरे में युवक मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला किसी जहरीले पदार्थ खाने का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। Haryana Crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक की पहचान हितेश नाम के व्यक्ति के तौर पर हुई है, जो अटेली क्षेत्र के गांव गढ़ी रुथल का रहने वाला था। वह नेवी में तैनात था और करीब 25 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था।Haryana Crime

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp