शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: सोने की 400 गिन्नी बेचने पहुंचा युवक रेव़ाडी, ज्वैलर ने किया बडा खुलासा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: Rewari में गुरुवार को नकली सोने की गिन्नी बेचने का एक मामला सामने आया है। एक युवक 400 गिन्नी लेकर शहर के एक ज्वैलर के पास पहुंचा था, लेकिन जांच…


सोने की 400 गिन्नी बेचने पहुंचा युवक रेव़ाडी, ज्वैलर ने किया बडा खुलासा
सोने की 400 गिन्नी बेचने पहुंचा युवक रेव़ाडी, ज्वैलर ने किया बडा खुलासा
Google News Follow us on Google

Haryana crime: Rewari में गुरुवार को नकली सोने की गिन्नी बेचने का एक मामला सामने आया है। एक युवक 400 गिन्नी लेकर शहर के एक ज्वैलर के पास पहुंचा था, लेकिन जांच में गिन्नियां नकली निकलीं। ज्वैलर की सतर्कता के चलते बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। इसके बाद ज्वैलर ने तुरंत युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana crime

Advertisement

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह खुद भी ठगी का शिकार हुआ है। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने इन गिन्नियों को खरीदने के लिए बैंक से ढाई लाख रुपये का लोन लिया था। Haryana crime

अनज्ञान से खरीदी थी गिन्नी: पुलिस को युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले बस यात्रा के दौरान युवक की मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने उसे सोने की गिन्नियां दिखाईं और बताया कि ये गिन्नियां उसे खुदाई के दौरान मिली हैं। चार दिन तक लगातार बातचीत के बाद दोनों के बीच 400 गिन्नी का सौदा ढाई लाख रुपये में तय हो गया। Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

लोन लेकर खरीदी गिन्नी: सौदा तय होने के बाद युवक ने गिन्नियां खरीदने के लिए बैंक में लोन के लिए आवेदन किया। लोन की रकम मिलते ही वह रेवाड़ी बस अड्डे पर उस व्यक्ति से मिलने पहुंचा। वहीं युवक ने ढाई लाख रुपये देकर 400 गिन्नी लीं। इसके बाद वह उन्हें बेचने के लिए शहर के नवदीप ज्वैलर के पास पहुंच गया। जो उसके होश उड गए। Haryana crime

ज्वैलर ने जब गिन्नियों की जांच की तो उनमें सोने की मात्रा महज दो प्रतिशत पाई गई। इस पर ज्वैलर ने युवक को गिन्नियां नकली होने की जानकारी दी। इसी बीच नकली सोना बचने को लेकर जैवल्स ने पुलिस को सूचना दी। Haryana crime

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp