हरियाणा: रेवाड़ी CRPF के जवान के घर में ब्लास्ट

On: July 6, 2026 10:37 AM
Follow Us:
BLAST

हरियाणा के रेवाड़ी में सेना से रिटायर्ड एक सूबेदार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ है.  हंस नगर इलाके में हुए इस ब्लास्ट में एक CRPF के जवान सहित 5 लोग झुलस गए। ब्लास्ट की सूचना से अफरा तफरी मची हुई है।

बता दे कि रेवाड़ी के हंस नगर स्थित एक घर में रविवार शाम जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद हुए हादसे CRPF के एक जवान सहित पांच लोग झुलस गए हैंं सबसे अहम बात यह है इस हादसे में झुलसी एक युवती की हालत गंभीर है। बलास्ट के चलते घर में लगे शीशे और दरवाजे भी टूट गए।

 

बता दे कि जयभगवान CRPF में कार्यरत हैं। वह फिलहाल रेवाड़ी के हसं नगर में रहा है। हंस नगर निवासी रोहित ने बताया कि उनके पड़ोसी सतबीर चौहान सेना से रिटायर्ड हैं। रविवार शाम उनकी बेटी तनु घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। उस समय घर में तनु के अलावा उसके पिता सतबीर, मां मधु, रिश्तेदार की दो वर्षीय बच्ची खुशी और रोहित के पिता जयभगवान भी मौजूद थे। जयभगवान CRPF में कार्यरत हैं।

तनु की हालात ज्यादा गंभीर

बता दे कि बलास्ट के चलते घर में लगे शीशे और दरवाजे भी टूट गए। एक युवती यानि तनु की हाल ज्यादा गंभीर है। बता दे कि तनु का रिश्ता हो चुका। है। उसकी इसी साल 25 नवंबर को शादी होनी है। उसे बहुत ज्यादा चोटें आई हैं। तनु का एक बड़ा भाई भी है। वह रेवाड़ी में ही एक कंपनी में काम करता है। गनीमत यह है घटना के समय वह घर पर नहीं था।

घायलो को रोहतक गुरूग्राम व रोहतक किया रैफर

बता दे घटना की अफरा तफरी मच गई। सूना मिलने के बाद पुलिस की टीमें पहुंची तथा घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सभी घायलों को रोहतक, गुरुग्राम और दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। हादसे में झुलसी एक युवती की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुईहै।

 

फोरेंसिक टीम पहुंची रेवाड़ी, ब्लास्ट को लेकर सहमे लोग

हादसे का कारण प्रेस मे ही बलास्ट माना जा रही है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। पड़ोसियों का कहना है कि आवाज बम फटने जैसी थी। रेवाड़ी में अचानक हुए ब्लास्ट को लेकर लोग हैरान है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now