सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

GRP Rewari Police को मिली सफलता, एक साल से फरार साइबर ठगी का सरगना भिवाड़ी से दबोचा

Written by: Best24News

Published:

GRP Rewari Police: रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने के मामले में जीआरपी रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे…


GRP Rewari Police को मिली सफलता, एक साल से फरार साइबर ठगी का सरगना भिवाड़ी से दबोचा
GRP Rewari Police को मिली सफलता, एक साल से फरार साइबर ठगी का सरगना भिवाड़ी से दबोचा
Google News Follow us on Google

GRP Rewari Police: रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने के मामले में जीआरपी रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपित को टीम ने फरीदाबाद के गांव प्रहलादपुर माजरा डीग थाना के रहने वाले लक्की को (Bhiwadi News)भिवाड़ी बाइपास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद टीम ने साइबर ठगी की गई बड़ी रकम बरामद की है।GRP Rewari Police

Advertisement

मोबाइल चोर करके खेला ऐसा खेल: रेलवे पुलिस के अनुसार 26 और 27 जनवरी 2025 की रात शिकायतकर्ता पप्पू पासवान निवासी यशवंतपुर, थाना चंडी जिला नालंदा का कीपैड मोबाइल रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर चोरी हो गया था। बाद में चोरी हुए मोबाइल के जरिए उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल 1 लाख 4 हजार 53 रुपये निकाल लिए गए। मामले की शिकायत मिलने पर हालात को देखते हुए मोबाइल चोरी और साइबर अपराध का केस मानते हुए थाना जीआरपी रेवाड़ी में मुकदमा नंबर 186 दिनांक 17 दिसंबर 2025 को धारा 318(4) व 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

राजस्थान के भिवाड़ी मोड पर किया काबू: उप निरीक्षक थाना जीआरपी रेवाड़ी (GRP Rewari Police) द्वारा की गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच और गहन पड़ताल करते हुए 14 मई 2026 को आरोपी लक्की पुत्र राजकुमार निवासी गांव प्रहलादपुर माजरा डीग थाना सदर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद को अलवर बाईपास भिवाड़ी राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 31 वर्ष बताई गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

निशान देही पर 69 हजार नकदी बरामद: बता दे राजकीय रेलव पुलिस की ओर से की गई पुलिस पूछताछ में आरोपित ने मोबाइल चोरी कर साइबर फ्रॉड करने की बात स्वीकार की थी। आरोपी की निशानदेही पर ठगी गई रकम में से 69 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp