google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU EPFO Update: EPFO कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इतना मिलेगा ब्याज | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

EPFO Update: EPFO कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इतना मिलेगा ब्याज

Written by: सुनील चौहान

Published:

EPFO Update: सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक ग्राहकों की…


EPFO Update: सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक ग्राहकों की भविष्य निधि पर सालाना ब्याज जमा कर सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्त वर्ष 2026 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया।

Advertisement

यह पिछले वित्त वर्ष में दी गई ब्याज दर के बराबर है। स्वीकृत ब्याज दर को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ”वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर देने पर सहमति जताई है और श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में ईपीएफओ को जानकारी दे दी है।EPFO Update

अब वित्त वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत दर के मुताबिक ही सात करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ अंशधारकों के खातों में ब्याज जमा होगा।  फरवरी 2024 में ईपीएफओ ने ब्याज दर को 2022-23 के 8.15 फीसदी से मामूली बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 फीसदी कर दिया था। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर चार दशक से ज्यादा के निचले स्तर 8.1 फीसदी कर दिया गया था। 2020-21 में 8.5 प्रतिशत।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp