शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

New Metro : हरियाणावालों के लिए खुशखबरी, 4 साल में बनेगा कॉरिडोर, 6230 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Written by: सुनील चौहान

Published:

 New Metro : दिल्ली-एनसीआर के बाद अब हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. रीठाला-नरेला-नाथपुर मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना को जल्द ही…


 New Metro : दिल्ली-एनसीआर के बाद अब हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. रीठाला-नरेला-नाथपुर मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना को जल्द ही ज़मीन पर उतारा जाएगा. यह न केवल हरियाणा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. बल्कि दिल्ली से जुड़ाव के लिहाज से भी बेहद अहम है.

Advertisement

4 साल में बनेगा कॉरिडोर, 6230 करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस मेट्रो रूट को 4 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस परियोजना पर कुल 6,230 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. यह रूट दिल्ली की रेड लाइन को आगे बढ़ाकर विकसित किया जाएगा. जिससे नरेला, बवाना और रोहिणी के कई हिस्सों की कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी.

गुरुग्राम से बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक पहुंचेगी मेट्रो सेवा
मेट्रो विस्तार के इस कदम से हरियाणा के कई शहरों को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से सीधे जोड़ने की योजना है. इसमें गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ जैसे इलाके भी शामिल हैं, जहां भविष्य में मेट्रो सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

21 एलिवेटेड स्टेशन होंगे तैयार
रीठाला-नरेला-नाथपुर कॉरिडोर में कुल 21 स्टेशन बनाए जाएंगे, और सभी स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊपर उठे हुए होंगे. इससे न केवल दिल्ली और हरियाणा के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. बल्कि गाजियाबाद के शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन से नाथपुर तक यात्रा करने वालों को भी सीधा फायदा होगा.

यात्रियों को यात्रा में मिलेगी बड़ी राहत
नया रूट चालू होने के बाद, रोहिणी का एडवेंचर आइलैंड, कैफे हब और बवाना इंडस्ट्रियल एरिया तक आसान और तेज़ पहुंच संभव हो सकेगी. खास बात यह है कि बवाना तक का सफर अब सिर्फ आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा. जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों घटेगा.

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

हरियाणा को मिलेगी नई पहचान
इस मेट्रो विस्तार परियोजना से हरियाणा की कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर दोनों को मजबूती मिलेगी. यह प्रोजेक्ट न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा. बल्कि आसपास के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में भी आर्थिक गतिविधियों को गति देगा.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp