शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Firing in Haryana: गुरुग्राम में थार सवार पड़ोसी ने कारोबारी पर दनादन की फायरिंग

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Haryana news: गुरुग्राम की साइबर सिटी में पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार देर रात गंभीर आपराधिक घटना में बदल गया। खेड़की दौला थाना क्षेत्र के गांव बार…


 

Advertisement

Haryana news: गुरुग्राम की साइबर सिटी में पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार देर रात गंभीर आपराधिक घटना में बदल गया। खेड़की दौला थाना क्षेत्र के गांव बार गुर्जर में एक पड़ोसी ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाले बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कारोबारी ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन फायरिंग में वहां खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जयबीर राठी ने बताया कि उनका आरोपी दिनेश उर्फ धन्नी के साथ पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जयबीर का आरोप है कि वारदात से कुछ समय पहले आरोपी ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और पानी रोकने को लेकर चेतावनी दी थी। धमकी के कुछ ही देर बाद आरोपी थार गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जयबीर जब अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जयबीर किसी तरह घर के अंदर भागकर बच गए, लेकिन आरोपी ने लगातार कई राउंड फायर किए। गोलियां वहां खड़ी ब्रेजा और स्विफ्ट कार में जा लगीं, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस और ईआरवी दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त कार से चार से पांच खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उसकी थार गाड़ी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp