धारूहेड़ा में एक परिवार ने पेश की मिसाल, पार्क में किया पौधारोपण

On: August 23, 2026 7:52 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में एक परिवार ने पेश की मिसाल, पार्क में किया पौधारोपण

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के सेक्टर 4A से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ रहने वाले परिवार ने बच्चे के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची या पार्टियों की बजाय प्रकृति को सहेजने का एक अनूठा और सराहनीय प्रयास किया।

दादा-दादी के आशीर्वाद से किया पौधारोपण

सेक्टर 4A निवासी हेमंत ने अपने बेटे चिराग के जन्मदिन के विशेष अवसर पर पूरे परिवार ने मिलकर सेक्टर के मुख्य पार्क में पारिजात (हरसिंगार) का एक पौधा लगाया। इस दौरान चिराग को आशीर्वाद देने के लिए उनके दादा कंवर सिंह जाजोरिया और दादी श्रीमती अंगूरी देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ चिराग की बहनें जीनल और प्रणवी ने भी इस पौधारोपण में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया और पौधे को पानी दिया।

RWA के माध्यम से समाज को किया जागरूक

धारूहेड़ा में एक परिवार ने पेश की मिसाल, पार्क में किया पौधारोपण
धारूहेड़ा में एक परिवार ने पेश की मिसाल, पार्क में किया पौधारोपण

पारिवारिक स्तर पर पौधा लगाने के साथ-साथ इस मौके पर समाज को एक बड़ा संदेश भी दिया गया। परिवार की ओर से RWA (रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के माध्यम से सेक्टर के अन्य नागरिकों और बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान नरेंद्र यादव ने हर नागरिक को अपने जीवन के विशेष दिनों—जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि पर कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

सेक्टर के निवासियों और RWA के पदाधिकारियों ने परिवार के इस अनूठे और सकारात्मक प्रयास की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित होता है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर