Election News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धारूहेड़ा में भरेंगे हुंकार

On: May 1, 2026 6:05 PM
Follow Us:
2 मई, शनिवार शाम 5:00 बजे धारूहेड़ा में महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क से एक भव्य रोड शो निकाला जाएगा।

Election News: धारूहेड़ा: हरियाणा की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले अहीरवाल क्षेत्र में कल चुनावी पारा अपने चरम पर होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल, 2 मई को दोपहर 2 बजे धारूहेड़ा नगरपालिका चुनाव का बिगुल फूँकेंगे। 2 मई, शनिवार शाम 5:00 बजे धारूहेड़ा में महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क से एक भव्य रोड शो निकाला जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा, बल्कि विपक्षी खेमे में भी खलबली मचाने का काम करेगा। इस जनसभा का सीधा उद्देश्य स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा का परचम लहराना है। मुख्यमंत्री विशेष रूप से धारूहेड़ा के भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा के पक्ष में जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

ROAD SHOW AJAY JANGDA
राव इंद्रजीत सिंह भी रैली में होंगे शामिल: जिला अध्यक्ष वंदना पोपली के अनुसार मुख्यमंत्री अपनी इस रैली में सरकार की जनहितकारी योजनाओं और “डबल इंजन” सरकार की विकास नीति के दम पर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान करने की अपील करेंगे। रैली की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री और अहीरवाल के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे।Election News

ये दिग्ग्नज भी रहेगें मौजूद: बता दे इस रैली में हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला प्रभारी नसीम अहमद और जिले के तीनों विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार व अनिल कुमार की उपस्थिति यह संकेत देती है कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ लड़ रही है। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली अपने संगठन के साथ व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं अजय जांगड़ा के समर्थन में शाम 5 बजे एक रोड शो करेंगें।

जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि रेवाड़ी की जनता विकास विरोधी ताकतों को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं।

 

वहीं, जिला आईटी प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि इस डिजिटल युग में जनसभा को लेकर युवाओं में भारी क्रेज देखा जा रहा है। जिला मीडिया टीम से जतिन अरनेजा व मनीष पाल्हावास ने अपने संदेश में धारूहेड़ा के समस्त वासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुनें और इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं।

 

चुनावी दृष्टिकोण से देखें तो मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा की जनता के बीच भाजपा की पैठ मजबूत करने का एक बड़ा दांव है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now