Election News: धारूहेड़ा मतदान केद्रों की सूची जारी, जानिए आपके वार्ड का कहां है बूथ

On: May 1, 2026 5:26 PM
Follow Us:
ELECTION BOOTH DHARUHERA

Election News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड पार्षदों के चुनावों को लेकर प्रत्याशी जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। चुनावों की तैयारी को लेकर नगर पालिका धारूहेड़ा के जनरल ऑब्जर्वर तरुण कुमार पावरियां ने खरखड़ा कॉलेज धारूहेड़ा में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।Election News

बता दे कि धारूहेडा में वार्ड पार्षद व चेयरमैन के चुनाव 10 मई को होने है। नगर पालिका रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है। ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए ताकि मतदाना आसानी से मतदान कर सके। इतना ही नहीं मतदान नजदीक ही बनाए है ताकि लोगों को परेशानी नहीं उठानी पडे।Election News

वार्ड वाईज मतदान केंंद्रों की सूची

 

  • वार्ड नंबर-1 में राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर 6 दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-2 में सामुदायिक भवन सेक्टर 6 दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर -3 में जैन स्कूल नजदीक तहसील कार्यालय दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-4 में जांगिड़ धर्मशाला सोहना रोड
  • वार्ड-5 में राकवमावि मैन बाजार दायां कक्ष बायां कक्ष

 

  • वार्ड नंबर-6 में हरिजन चौपाल सोहना रोड धारूहेड़ा दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड-7 में सैनी पब्लिक स्कूल फिरनी रोड धारूहेड़ा दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड-8 में पब्लिक हेल्थ कार्यालय नंदरामपुर बास रोड दायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-9 में बाल भवन धारूहेड़ा
  • वार्ड नंबर-10 में पब्लिक हेल्थ कार्यालय नंदरामपुर बास रोड बायां कक्ष

 

 

  • वार्ड नंबर-11 में विवेकानंद प्राथमिक स्कूल बास रोड दायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-12 में विवेकानंद प्राथमिक स्कूल बास रोड बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-13 में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विधालय बास रोड धारूहेडा
  • वार्ड नंबर-14 में राजकीय प्राथमिक स्कूल हरिनगर धारूहेडा दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-15 में के.डी.एम पब्लिक स्कूल आजाद नगर धारूहेडा दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-16 में आरडीएस पब्लिक स्कूल नजदीक तहसील कार्यालय दायां कक्ष व बायां कक्ष
  • वार्ड नंबर-17 में जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक तहसील कार्यालय
  • वार्ड नंबर-18 में राजकीय प्राथमिक स्कूल, सेक्टर 6 धारूहेड़ा मतदान केंद्र

पिछले बार से ज्यादा बनाए बूथ: मतदाताओं को कोई परेशानी नही हो इसके लिए पहले से ज्यादा बूथ बनाए गए है। बता दे इस चेयरमैन पद के लिए छह तथा 18 वार्डो से 62 प्रत्याशी चुनाव लड रहे है। कई वार्डो में दो ही प्रत्याशी है जबकि कई में इसकी संख्या 5 भी है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now