शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Earthquake: हरियाणा में फिर डोली धरती, रेवाड़ी रहा केंद्र

Written by: सुनील चौहान

Published:

Earthquake: हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम और रेवाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों में पंखे और अन्य सामान हिलते…


Earthquake: हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम और रेवाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों में पंखे और अन्य सामान हिलते हुए देखे, जिसके बाद कुछ लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के होने के कारण कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Advertisement

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी क्षेत्र में दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। यह झटके सुबह लगभग 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण आमतौर पर इससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं रहती, लेकिन अचानक आए झटकों के कारण लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

बता दे की हरियाणा में 10 महीना में कई जगह भूकंप आ चुका है जहां पहले भूकंप 27 जून को महेंद्रगढ़ जिले में आया था जबकि 10 जुलाई 2025 को झज्जर में भूकंप आया था इतना ही नहीं 11 जुलाई 2025 को भी झज्जर में दोबारा से झटके महसूस किए गए थे।

17 जुलाई को रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे इतना ही नहीं 17 जुलाई को पुणे झज्जर में भूकंप आया इसके साथ 22 जुलाई को भी भूकंप के झटके फरीदाबाद में महसूस किए गए 10 अगस्त को फिर से झज्जर में तथा 16 जनवरी 2026 को सोनीपत के गोहाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

19 जनवरी 2026 को भूकंप के झटके सोनीपत में महसूस किए गए जबकि भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली था वही 9 मार्च को एक बार फिर हरियाणा के  रेवाड़ी में सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किया

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp