शनिवार, 7 नवम्बर 2026

DRO Rewari ने किया Hero Motocorp Dharuhera में चाइल्ड डे केयर का किया शुभारंभ

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर (Hero Motocorp Dharuhera)में चाइल्ड डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन डीआरओ रेवाड़ी प्रदीश देशवाल ने रिबन काटकर किया।…


धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर (Hero Motocorp Dharuhera)में चाइल्ड डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन डीआरओ रेवाड़ी प्रदीश देशवाल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उद्योगों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए इस तरह की सुविधा समय की आवश्यकता है और यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

डीआरओ प्रदीश देशवाल ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं औद्योगिक इकाइयों में कार्य कर रही हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर बच्चों की सुरक्षित और व्यवस्थित देखभाल की सुविधा मिलने से महिलाएं मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि चाइल्ड डे केयर सेंटर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में भी सहायक साबित होगा। यह पहल अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।

हीरो मोटोकॉर्प प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह चाइल्ड डे केयर सेंटर विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, साफ-सफाई, खेल सामग्री और देखरेख की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी में बच्चों की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की चिंता न हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सराहनीय पहल: कार्यक्रम के दौरान एचआर प्रभारी धर्म रक्षित ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड डे केयर सेंटर की शुरुआत इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से न केवल कार्यस्थल का माहौल बेहतर होगा, बल्कि कर्मचारियों की उत्पादकता और संतुष्टि में भी वृद्धि होगी।Hero Motocorp Dharuhera

इस अवसर पर मैन्युफैक्चरिंग हेड अनिल यादव, अमित मलिक, एसपी यादव, विजय सौलंकी, अबेश मिश्रा, यूनियन प्रधान कृष्ण कुमार सहित कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने चाइल्ड डे केयर सेंटर की शुरुआत को एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।Hero Motocorp Dharuhera

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp