धारूहेड़ा(Best24News) द्वारकाधीश सोसाइटी में रविवार को आवारा कुत्तों को लेकर सोसाइटी के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। मामले को लेकर सोसाइटी के लोगों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर लिखित शिकायत दी है।
द्वारकाधीश सोसाइटी RWA के प्रधान प्रदीप ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाली रितु कक्कड़ पत्नी मनीष की ओर से सोसाइटी परिसर में आवारा कुत्तों को बुलाकर खाना खिलाया जाता है। इस कुत्तो के चलते कई बार काटने की वारदातें हो चुकी है। आरडब्ल्यूए की ओर कुत्तो के काटने से परेशान होकर एक टीम बुलाई गई जिसको ओर से कुत्तो को इजेक्शन लगाया जाना ताकि ये लोगो को नही काटे। जब टीम सोसायटी पहुंची तो रितु कक्कड़ ने उस टीम के लोगो के साथ हापापाई की। इसी मामले को लेकर रविवार को सोसाइटी के लोग व प्रधान प्रदीप के साथ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
थाना प्रभारी सचिन कूंडू बताया कि प्रधान की ओर से शिकायत मिली है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इसको लेकर कुछ नही कहा जा सकता है।












