सोमवार, 23 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 को

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिला के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (कष्ट निवारण समिति) की मासिक बैठक सोमवार,…


Breaking News: लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा आएंगे रेवाड़ी
Breaking News: लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा आएंगे रेवाड़ी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिला के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (कष्ट निवारण समिति) की मासिक बैठक सोमवार, 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (Public Health) एवं लोक निर्माण (PWD) मंत्री

करेंगे।

बाल भवन परिसर रेवाड़ी में होगी बैठक: रेवाड़ी के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित परिवादों (शिकायतों) की गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित एजेंडे में शामिल शिकायतों के अलावा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मौके पर आए आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुनेंगे और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश देंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद: बता दे इस बैठक को सुचारू बनाने और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जिले के समस्त विधायक, विभिन्न सरकारी विभागों के अध्यक्ष व आला अधिकारी जिला परिषद, पंचायत व नगर निकाय समितियों के चेयरमैन जिला कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp