शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Dharuhera: दो राज्यों को जोडने वाली सडक की होगी कायाकल्प

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera: धारूहेड़ा। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे आकेड़ा, राठीवास और गुर्जर घटाल गांवों के लोगों के लिए राहत की खबर है। आकेड़ा से गुरुग्राम जिले के गांव…


Dharuhera: धारूहेड़ा। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे आकेड़ा, राठीवास और गुर्जर घटाल गांवों के लोगों के लिए राहत की खबर है। आकेड़ा से गुरुग्राम जिले के गांव राठीवास को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आकेड़ा से गुर्जर घटाल को जोड़ने वाली सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए मार्केट कमेटी की ओर से करीब 75 लाख रुपये खर्च होंगे।

Advertisement

बता दें कि  इन सड़कों की हालत पिछले कई वर्षों से बेहद खराब थी। बरसात के मौसम में जगह-जगह गड्ढे बन जाने से आवागमन करना मुश्किल हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और कामकाजी लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब जाकर इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

बता दे आकेडा को जोड़ने वाली सड़क करीब 3 किलोमीटर तथा घटाल को जोड़ने वाली सड़क करबी एक किलोमीटर बनाई जानी है। सड़कों के निर्माण से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।   क्षेत्रवासियों ने टेंडर जारी होने पर संतोष जताया है और उम्मीद की है कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होता है और कब उन्हें बेहतर सड़क की सुविधा मिल पाती है।

सरपँच अशोक कुमार ने बताया कि दोनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क की टेंडर प्रक्रिया हो गई है। ग्रामीणों इस कार्य के लिए विधायक लक्ष्मण यादव का आभार जताया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

दोनों गांव को जोड़ने वाली की सड़के टूट चुकी थी इनको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द इन दोनों सड़कों को नया बनाया जाएगा।
संजय, जेई, मार्केट कमेटी रेवाडी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp