रेवाड़ी (Best24News) जाटूसाना के गांव नांगलपठानी में करीब दस दिन पहले पत्रकार बिरेंद्र पठानिया के घर में घुसकर मारपीट करके जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को जाटूसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जाटूसाना थाना प्रभारी प्रिंस सोनी ने बताया कि सुनील, अनूप , हर्ष, अंकित पुत्र अनिल तथा सुदेश, माया, अनिता आदि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी निशांत पुत्र सुनील को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रिंस सोनी ने बताया कि किसी के घर में घुसकर जानलेवा हमला करना एक संगीन अपराध है । पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सभी महिला एवं पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा शीघ्र ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।













