रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Dharuhera: जी टावर की लिफ्ट में फंसे लोग, डोर तोड़ कर निकाले

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera: m2k काउंटी हाइट्स सोसायटी में जी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब सुबह करीब 8:30 बजे टावर की छोटी लिफ्ट अचानक बीच में बंद हो गई। लिफ्ट…


M2K County Heights Society
धारूहेड़ा स्थि​त एमटूके काउंटी हाइटस सोसायटी जिसमें होने है 13 सितंबर को चुना
Google News Follow us on Google

Dharuhera: m2k काउंटी हाइट्स सोसायटी में जी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब सुबह करीब 8:30 बजे टावर की छोटी लिफ्ट अचानक बीच में बंद हो गई। लिफ्ट में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। अचानक लिफ्ट रुकने से अंदर मौजूद लोग घबरा गए और कुछ समय तक फंसे रहे।

Advertisement

इस घटना के कारण बच्चों की स्कूल बस भी निकल गई, जिससे अभिभावकों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पोकर मौके पर पहुंची टीम ने लिफ्ट दरवाजे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।

बताया गया है कि यह वही छोटी लिफ्ट है, जो पिछले करीब 15 दिनों से ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी। इसके बावजूद लिफ्ट का नियमित उपयोग किया जा रहा था। घटना के दौरान लिफ्ट में फंसे एक वरिष्ठ नागरिक की तबीयत भी बिगड़ गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सहायता के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद धीरे-धीरे लिफ्ट खोली जा सकी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

इस घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा यह सामने आया कि लिफ्ट की इमरजेंसी चाबी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, तैनात सुरक्षा गार्डों को आपात स्थिति से निपटने का कोई प्रशिक्षण या जानकारी नहीं थी। लिफ्ट में लोग फंसे होने के बावजूद गार्डों की ओर से तुरंत और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे अंदर मौजूद लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

लिफ्ट की खराबी को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी थीं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फ़ोन से सूचना मिलेने पर डोर तोड़ के लोग निकले गए।
मनीष, संयुक्त सचिव

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp