Home Haryana News Rewari news: धारूहेड़ा ड्राफ्ट सूची में 800 दावों में से 258...

Rewari news: धारूहेड़ा ड्राफ्ट सूची में 800 दावों में से 258 खारिज

0
2
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने

Rewari news:  धारूहेड़ा में नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची पर आपत्तियों और दावों के निपटान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कस्बे के 18 वार्डों से कुल 800 मतदाताओं ने नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित अपने दावे प्रस्तुत किए थे। 

जांच के दौरान दस्तावेजों की कमी, गलत जानकारी या निर्धारित नियमों के अनुरूप पात्रता पूरी नहीं होने के कारण 258 दावों को खारिज कर दिया गया। वहीं शेष दावों को सही पाए जाने पर स्वीकार कर लिया गया है और उनके आधार पर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

 अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले सभी दावों और आपत्तियों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया गया ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर न रहे।

फार्म.  शिकायत   खारिज
क     476         48
ख    324           210

फार्म क: जिन परिवारों के मतदाताओं की वोट को किसी कारण से आस पड़ोस के दूसरे वार्डो में शिफ्ट कर दिया गया है इतना ही नहीं एक ही परिवार के फोटो को अलग-अलग वार्डों में जोड़ दिया गया है इस तरह की समस्याओं के लिए फार्म क भरवारा गया था जिसके चलते 476 लोगों ने दावे पेश किए थे जिसमें से 428 सही मिले मतदाताओं के वार्ड बदल दिए गए हैं।

फार्म ख: इस फार्म के चलते वोटो को कटवाना या गलत वोट होना आदि दावों के लिए फॉर्म भरे गए थे एक से 18 वार्ड के लिए कुल 324 दवे आए जिनमें से 114 दावे ही ठीक मिले जो दावे ठीक मिले उनके कागजातों के आधार पर उन्हें ठीक कर दिया गया है.

यहा करे अपील: प्रशासन के अनुसार अपील उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 113 में ली जाएगी। सभी अपीलों का निपटारा 19 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद संशोधित और अंतिम मतदाता सूची 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी नगर निकाय चुनावों की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

—–
चुनाव विभाग के अनुसार ड्राफ्ट सूची पर प्राप्त दावों के निस्तारण के बाद संशोधित मतदाता सूची तैयार की जाएगी। अंतिम सूची को पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाएगा।
सुमित शर्मा, नपा सचिव