शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Dharuhera: ऑनलाइन रजिस्ट्री में तकनीकी गड़बड़ी से पार्क व्यू डिलाइट सोसायटी के फ्लैट मालिक परेशान, उप-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera: धारूहेड़ा : सेक्टर-7 स्थित बेस्टेक पार्क व्यू डिलाइट अपार्टमेंट सोसायटी में पिछले दो से तीन महीनों से ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को लेकर गंभीर समस्या सामने आ रही है। सोसायटी के रेजिडेंट…


Dharuhera: धारूहेड़ा : सेक्टर-7 स्थित बेस्टेक पार्क व्यू डिलाइट अपार्टमेंट सोसायटी में पिछले दो से तीन महीनों से ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को लेकर गंभीर समस्या सामने आ रही है। सोसायटी के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस संबंध में उप-तहसीलदार धारूहेड़ा को लिखित रूप में शिकायत सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

Advertisement

 

आरडब्ल्यूए के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान बार-बार “टीसीपी में प्रॉपर्टी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है” का संदेश आ रहा है, जिसके कारण रजिस्ट्री आगे नहीं बढ़ पा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

आरडब्ल्यूए के सचिव हितेष शर्मा ने बताया कि सोसायटी वर्ष 2007 के लाइसेंस नंबर 198 के अंतर्गत विकसित की गई है और सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। इसके बावजूद ऑनलाइन पोर्टल पर रिकॉर्ड न दिखने से फ्लैट मालिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि यह समस्या केवल तकनीकी खामी की वजह से है, लेकिन संबंधित विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण इसका समाधान नहीं हो पा रहा। फ्लैट मालिकों को रजिस्ट्री के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp