
Dharuhera News: धारूहेड़ा : संतोष कॉलोनी में राजपूत महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक महोदया श्रीमती रजनी देवी छोकर जी के सानिध्य में संपन्न हुई।
बैठक की अगुवाई राजपूत महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुशील सिंह शेखावत जी द्वारा की गई, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती उषा देवी सहित महिला मंडल की समस्त सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाज की उन्नति, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय में गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महिला मंडल की कार्यकारिणी के विस्तार पर भी सहमति बनी तथा संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
अध्यक्ष महोदया श्रीमती सुशील सिंह शेखावत जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मंडल समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में और भी सक्रिय रूप से कार्य करेगा।यह बैठक समाज में एकता, जागरूकता एवं संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
