शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony : लोकगायक दीपचंद कपूरी व नरेश कुमार पुरस्कृत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसान के जाने-माने लोकगायक एवं रेडियो सिंगर महाशय भीमसिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर कपूरी गांव में स्मृति समारोह का…


Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony : लोकगायक दीपचंद कपूरी व नरेश कुमार पुरस्कृत
Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony : लोकगायक दीपचंद कपूरी व नरेश कुमार पुरस्कृत
Google News Follow us on Google

Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसान के जाने-माने लोकगायक एवं रेडियो सिंगर महाशय भीमसिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर कपूरी गांव में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोकगायक दीपचंद कपूरी तथा नरेश कुमार को महाशय भीमसिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।Dharuhera News: राजपूत महिला मंडल की बैठक, महिला सशक्तिकरण पर जोर

Advertisement

इस अवसर पर लोकगायकों ने महाशय भीमसिंह की रचनाओं का करीब तीन घंटे गायन कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.त्रिलोकचंद फतेहपुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य एवंं संस्कृति लेखक सत्यवीर नाहड़िया ने मुख्य वक्ता रहे। मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ लोकगायक रामसिंह दखोरिया ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony

महाशय भीमसिंह ग्रंथावली प्रकाशित करवाने की घोषणा ‘ अध्यक्षीय संबोधन में जहां डॉ.फतेहपुरी ने महाशय भीमसिंह के रचना-संसार को कालजयी बताते हुए उन्हें लोक-संस्कृति का सच्चा संवाहक बताया, वहीं मुख्य वक्ता श्री नाहड़िया ने उनके संपादन में प्रकाशित होने वाली ग्रंथावली की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी आशु काव्य प्रतिभा, होली गायन शैली तथा दो दर्जन से ज्यादा हरियाणवी किस्सों की रचनाधर्मिता प्रकाश डाला। मंच के अध्यक्ष श्री दखोरिया ने महाशय भीमसिंह ग्रंथावली प्रकाशित करवाने की घोषणा की।Haryana News: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक, ट्रेड डील के विरोध में होगा आंदोलन

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

इस अवसर पर अनेक लोक गायकों ने महाशय भीमसिंह की रचनाओं को संगीतकार प्रदीप महरोलिया के निर्देशन में सुनाकर भावविभोर कर दिया, जिनमें रेडियो सिंगर दलबीर फूल, रामसिंह दखोरिया, मुकेश काले, ईश्वर बेदी, बीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार,जिले सिंह, देवेंद्र नंबरदार, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट करके किया सम्मानित : मंच की ओर से सभी कलाकारों तथा महाशय भीमसिंह के बड़े पुत्र शेर सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगला जयंती समारोह लिसान गांव में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गांव की ओर से सूबेदार लक्खू सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp