सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Dharuehera News: नंदरामपुर बास मंदिर में शनि महाराज की मूर्ति स्थापित

Written by: Best24News

Published:

Dharuehera News: धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुरबास में शनिवार को नव ​निर्मित मंदिर में शनि महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। शनि महाराज के जयकारों…


धारूहेड़ा: शनि महाराज मूर्ति स्थापना पर नंदरामपुर बास में हवन करते हुए
धारूहेड़ा: शनि महाराज मूर्ति स्थापना पर नंदरामपुर बास में हवन करते हुए
Google News Follow us on Google

Dharuehera News: धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुरबास में शनिवार को नव ​निर्मित मंदिर में शनि महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। शनि महाराज के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।Dharuehera News

Advertisement
धारूहेड़ा: शनि महाराज मूर्ति स्थापना पर नंदरामपुर बास में निकाली कलश यात्रा
धारूहेड़ा: शनि महाराज मूर्ति स्थापना पर नंदरामपुर बास में निकाली कलश यात्रा

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ आयोजित: कलश यात्रा प्रमुख् मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शनि महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। समाजसेवी सुरेश यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने विशेष सहयोग दिया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रबंध किए गए । कार्यक्रम में नंदरामपुर बास के अलावा आस पास के गांवों से लोग शामिल हुए।

भंडारें में उमडी भीड: श्रद्धालुओं ने शनि महाराज से परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।Dharuehera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp