शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Dharuhera News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News: जोनावास सबडिविजन में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने HSEB वर्कर यूनियन के प्रधान परस रामसंगठित की अध्यक्षता मे विरोध् प्रदर्शन किया । कर्मचारियो ने एसडीओ विपिन…


ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: जोनावास सबडिविजन में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने HSEB वर्कर यूनियन के प्रधान परस रामसंगठित की अध्यक्षता मे विरोध् प्रदर्शन किया । कर्मचारियो ने एसडीओ विपिन यादव को ज्ञापन भी सोंपा। ज्ञापन सोंपने से पहले यूनियन कर्मचारियों ने सरकार की पोलिसी के खिलाफ नारेबाजी भी की। Dharuhera News

Advertisement

प्रधान बताया कि एचएसइबी यूनियन  (HSEB Union) के आह्वान पर 12 से 16 दिसंबर 2025 तक विरोध प्रदर्शन किया गया। सचिव विक्रम सिंह (एसए) उपप्रधान अजीत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी अव्यवहारिक और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खतरा है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार स्थानांतरण होने से उन्हें नए क्षेत्र की भौगोलिक और तकनीकी जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे लाइन पर कार्य करते समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। Dharuhera News

उन्होंने कहा कि बिजली लाइन पर काम पहले से ही जोखिम भरा होता है और यदि कर्मचारियों को बिना क्षेत्रीय अनुभव के नई जगहों पर भेजा जाएगा तो हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। इससे न केवल कर्मचारियों की जान को खतरा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। Dharuhera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

कर्मचारियों ने यह भी कहा कि इस पॉलिसी से विभाग में असंतोष बढ़ रहा है और मनोबल गिर रहा है। लंबे समय तक एक क्षेत्र में कार्य करने से कर्मचारी वहां की लाइन व्यवस्था, उपभोक्ता समस्याओं और आपात स्थितियों से भली-भांति परिचित हो जाते हैं, लेकिन बार-बार ट्रांसफर से यह अनुभव बेकार हो जाता है।

दी चेतावनी: ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp