Dharuhera New Bus Stand Construction: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi-Jaipur National Highway) पर स्थित औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के लाखों यात्रियों और स्थानीय जनता के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। धारूहेड़ा में लंबे समय से लंबित नए धारूहेड़ा बस स्टैंड के निर्माण कार्य जोरो से चल रहा है। इस आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण पर कुल 12 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत आएगी। पिछले 8 माह से कार्य जारी है।Dharuhera New Bus Stand Construction
घोषणा के बावजूद समय पर नही काम: बता दे कि इसको लेकर पूर्व मुख्य मनोहर लाल खटर ने दावा किया था धारूहेडा के बस स्टेंड का काम जुलाई 2024 में शुरू करवा दिया जाएगा। लेकिन काम समय पर नही हुआ। बार बार शिकायतें करने के बाद करीब एक साल बाद इस काम परशुरू हुआ।Dharuhera New Bus Stand Construction

शुरू हुआ।
5 सिंतबर को हुआ था शिलान्यास:विधायक लक्ष्मण यादव द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नारियल फोड़कर औपचारिक रूप से शुभारंभ किया जा चुका है, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इस काम 4 सितंबर 20027 तक पूरा हो जाएगा। जिस गति से काम चल रहा है उसके मुताबिक यह काम दो साल मे तैयार होना बडा मुश्किल है।Dharuhera New Bus Stand Construction

परिसर को आधुनिक स्वरूप, यात्री सुविधाओं और स्थानीय परिवहन (ऑटो/टैक्सी स्टैंड) के उचित प्रावधान के साथ सुसज्जित करने की योजना है। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली (धौला कुआं) से धारूहेड़ा के बीच इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की गई है, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बढ़ाती है।Dharuhera New Bus Stand Construction
1991 से अब तक: जानें धारूहेड़ा बस स्टैंड का पूरा इतिहास
धारूहेड़ा का पुराना बस स्टैंड वर्षों तक क्षेत्र की लाइफलाइन रहा, लेकिन समय के साथ वह जर्जर होता चला गया था। बता दे कि धारूहेड़ा बस स्टैंड का मूल भवन वर्ष 1991 में हाईवे के साथ लगती 5 एकड़ भूमि पर बनाया गया था। हाईवे पर ओवरब्रिज बनने के बाद इसकी दुदर्शा हो गई थी।
2018 में घोषित हुआ कंडम: लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 30 नवंबर 2018 को इस भवन को तकनीकी रूप से जर्जर और कंडम घोषित कर दिया था। काफी जगह शिकायत के बाद प्रशासन की नींद टूटी तथा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वर्ष 2020 में इस पुरानी और खतरनाक हो चुकी बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ दिया गया था।Dharuhera New Bus Stand Construction

4.8 एकड़ भूमि पर बनेगा नया बस स्टैंड
बता दे धारूहेड़ा में नया बस स्टैंड अब कुल 4.8 एकड़ भूमि पर आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ बनाया जाना है। परिवहन विभाग ने निर्माण कार्य को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए 12 करोड़ 78 लाख रुपये की पूरी राशि लोक निर्माण विभाग (B&R) को ट्रांसफर कर दी थी।Dharuhera New Bus Stand Construction
विधायक ने किया था शुभारंभ: क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विधायक लक्ष्मण यादव ने 5 सितंबर 2025 को इस विकास कार्य का शिलान्यास (नारियल फोड़कर शुभारंभ) किया था। इसे दो साल के दौरान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।Dharuhera New Bus Stand Construction











