Haryana crime: हिसार में PWD ठेकेदार ने खुद को मारी गोली, सामने आया बडा कारण

On: June 25, 2026 7:24 PM
Follow Us:
suicide

Haryana crime: हिसार: हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कृष्णा नगर एरिया में रहने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक 30 वर्षीय ठेकेदार ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ हिसार में रह रहा था।

 

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।Haryana crime

कमरे से आई आवाज, बेड पर खून से लथपथ मिला शव

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
ब​ता दे कि मृ0 वर्षीय अमन शर्मा जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ हिसार में रह रहा था।Haryana crime

परिजनो ने बताया कि मंगलवार सुबह अमन अपने कमरे में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। अचानक अमन के कमरे से गोली चलने की जोरदार आवाज आई।
आवाज सुनकर जब परिजन भागकर अमन के कमरे में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। अमन बेड पर ही खून से लथपथ पड़ा हुआ था।Haryana crime

 

नुकसान बना आत्मघाती कदम की वजह

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमन को ठेकेदारी के काम में करीब 35 लाख रुपये का भारी नुकसान (Loss) हुआ था। इस बड़े आर्थिक नुकसान के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने कुछ समय के लिए ठेकेदारी का काम भी छोड़ दिया था। इसी के चलते वह डिप्रेशन और आर्थिक तंगी के बीच अमन पिछले कुछ दिनों से अपने पिता के साथ अंडे की दुकान पर ही काम में हाथ बंटा रहा था।Haryana crime

 

हिमाचल प्रदेश से बना था बंदूक का लाइसेंस, पुलिस जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्बन एस्टेट थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच (Primary Investigation) के अनुसार, अमन ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से बिल्कुल नजदीक (Point Blank) से माथे पर गोली चलाई। पुलिस को मौके से एक खाली खोल भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक का लाइसेंस अमन के नाम पर हिमाचल प्रदेश से बना हुआ था। पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) भेज दिया है।Haryana crime

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now