धारूहेड़ा (Best24News) ग्राम पंचायतों और नगर पालिका की ओर से द्वारा डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गांवों और वार्डों में नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इसी क्रम में गांव आकेड़ा में फोगिंग करवाई।
सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि मच्छरों की रोकथाम के लिए फोगिंग करवाई गई। ग्राम पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गलियों में फोगिंग करवाई जा रही है। सरपंच ने लोगो से कहा है वे अपने घरों के आसपास व छतों पर सफाई का पूरा ध्यान रखें, जिससे बीमारी को रोकने में मदद मिल सके। ग्राम पंचायत की गलियों में फोगिंग करवाई तथा लोगो को जागरूक किया।
फोगिंग करवाने के फायदे : बता दे कि फॉगिंग करवाने से मच्छरों, कीटाणुओं और खतरनाक बीमारियों का तुरंत सफाया होता है और बड़े क्षेत्र कम समय में सुरक्षित हो जाते हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलाने वाले वयस्क मच्छरों और मक्खियों का तुरंत खात्मा होता है। हवा और सतहों पर मौजूद 99.99% वायरस, बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। मशीन से निकलने वाली महीन फुहार (माइक्रो-पार्टिकल्स) कमरों के उन कोनों और छतों तक आसानी से पहुँच जाती है जहाँ हाथ से सफाई करना मुश्किल होता है












