कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंशरी पर पुलिस तैनात, रंगदारी के बाद पुलिस ने दी सुरक्षा

प्रकाशित: 29 सितंबर 2026, 6:24 PM
THANA DHARUHERA

धारूहेड़ा (Best24News) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम धारूहेड़ा की डिस्पेंशरी  2 में कार्यरत पूरी स्टाफ को रंगदारी के मामले में डिस्पेंशरी के पास पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि धमकी देने वाले वाले ने इसको को लेकर आज कोई कदम नही उठाया।

कार के बोनट पर पर हाथ से लिखा दो पेज का धमकी भरा पत्र मिला
कार के बोनट पर पर हाथ से लिखा दो पेज का धमकी भरा पत्र मिला

बता दे कि सोमवार को कर्मचारिया राज्य बीमा निगम डिस्पेंशरी के लेब टैक्निशियन गुरमीत सिंह सेक्टर छह में कार की सर्विस करवाने गए थे। जब वह वापस आया तो उसकी कार के बोनट पर पर हाथ से लिखा दो पेज का धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में खुद को ‘यमराज’ बताने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने ये ​भी लिखा था अगर आप रंगदारी देने लिए तैयार है तो डिस्पेंशरी पर जमा का निशान लगा देना। पुलिस ने डिस्पेशरी पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की है।

सेक्टर 6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया है किएक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला था। ​डिस्पेशरी टीम को सुरक्षा दी हुई है। फिलहाल धमकी देने वाला पता नही चल पाया है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now