सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Dharuhera fire: 9 घंटे में आग पर पाया काबू, सुरक्षा नियमों को लेकर उठे सवाल

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera fire: धारूहेड़ा: गांव आलमगिरपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्लांट में मंगलवार को लगी आग पर करीब 9 घंटे बाद रात को आग पर काबू पाया गया हालांकि अभी भी आग पूरी तरह…


9 घंटे में आग पर पाया काबू, सुरक्षा नियमों को लेकर उठे सवाल
9 घंटे में आग पर पाया काबू, सुरक्षा नियमों को लेकर उठे सवाल
Google News Follow us on Google

Dharuhera fire: धारूहेड़ा: गांव आलमगिरपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्लांट में मंगलवार को लगी आग पर करीब 9 घंटे बाद रात को आग पर काबू पाया गया हालांकि अभी भी आग पूरी तरह से आग नही बुझ पाई है। फिलहाल आग धधक रही है तथा धुआं निकल रहा है। धारूहेड़ा की दो गाडिया अभी भी आग बुझाने पर लगी है।Dharuhera fire

Advertisement

बता दे आलमगिरपुर में करीब दो तीन माह से इलेटिक स्कूटी असंबली का कार्य किया जहा रहा था। फिलहाल तैयार की गई तीन मंजिला इमारत में काफी काम अधूरा था। आग लगने से लाखों रूपए नुकसान बताया जा रहा है। हांलाकि फैक्ट्री मालिक की ओर से अभी तक नुकसान को लेकर दमकल विभाग को कोई आंकडा नहीं दिया गया है।

9 घंटे में आग पर पाया काबू: बता दे मंगलवार को करीब सवा पांच बजे फैक्ट्री में आग लगी थी। बताया जा रहा है किसी बैट्री में बलास्ट होने से आग लगी तथा इलेक्ट्रिक व प्लास्टिक का सामान होने के चलते आग तेजी से धधक गई। 6 गाडियों की सहायता से करीब 9 घंटे में रात को आग पर काबू पाया। हालांकि बिल्डिंग में अभी भी धुआं निकल रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बिल्डिंग का निमार्ण कार्य जारी: जिस कंपनी में आग लगी है वहां पर अभी भी निर्माण कार्य जारी है। कंपनी में आग बुझाने के लिए संयत्रों का काम जारी था। फिलहाल अगर आग बुझाने की सुविधा होती हो इतने ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता था। बताया जा रहा है अधूरी बिल्डिंग में ही काम जारी था।Dharuhera fire

करीब 9 घंटे में आग पर काबू पाया गया। फिलहाल दो गाडी वही पर लगी हुई है। कितना नुकसान हुआ है कैसे आग लगी मालिक ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
देशराज, दमकल प्रभारी धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नही आई है। रात को आग पर काबू पाया जा सका था। सुबह भी फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। सबकुछ जलकर राख हो गया है।
कशमीर सिंह, थाना प्रभारी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp