धारूहेड़ा: बास रोड स्थित सैनी मोहल्ले में गुरुवार को चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फरीदाबाद के बल्लभगढ के रहने वाले महेंद्र पुत्र सूरजभान 31 के रूप में हुई है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि महेंद्र अपने परिवार के साथ बास रोड पर रह रहा था तथा वह ड्राइवरी करता था। उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब वह सुबह नही उठा तो परिजनों ने उसके कमरे मे जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। महेंद्र के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 8 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।












