
रेवाड़ी (Best 24News) रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के गांव कापडीवास में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे और मुख्य फिरनियों पर अतिक्रमण की समस्या आये दिन बढती ही जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो पंचायत की जमीन से कब्जे हटाए गए और न ही फिरनियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मामले में फरवरी 2022 से सीएम विंडो पर शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।

रेवाड़ी (Best 24News) रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के गांव कापडीवास में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे और मुख्य फिरनियों पर अतिक्रमण की समस्या आये दिन बढती ही जा रही है
चार साल में छह बार शिकायत: शिकायतकर्ता डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि गांव में करीब छह एकड़ जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं, जिसके चलते जोहड़ का काफी हिस्से पर अवैध कब्जे । उनका कहना है कि गांव की कई गलियां और मुख्य फिरनियां भी अतिक्रमण के कारण संकरी हो गई हैं। जहां रास्ते करीब 40 फीट चौड़े थे, वहां अब आधी जगह ही बची है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में बीडीपीओ की ओर से जमीन की पैमाइश करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन चार साल बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

रेवाड़ी (Best 24News) रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के गांव कापडीवास में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे और मुख्य फिरनियों पर अतिक्रमण की समस्या आये दिन बढती ही जा रही है
शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव में पंचायत के माध्यम से भी लोगों से अवैध कब्जे हटाने की अपील की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव के आधा दर्जन लोग जमीन की पैमाइश करवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार से भी मिले थे। उनका आरोप है कि उन्हें बार-बार तारीख देकर टाल दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत की जमीन और मुख्य फिरनियों की पैमाइश करवाकर अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण को हटाया जाए।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में बिजली कर्मियों ने लगाए नारें, पुलिस ने कहा शांति …
