Rewari News: धारूहेड़ा, बावल के औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार, जल्द रेवाड़ी तक होगा RRTS का विस्तार

On: April 6, 2026 3:02 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा, बावल के औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार

Rewari News: दिल्ली के सराय काले खान से बवाल तक नमो भारत आरटीएस प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिल चुकी है। रैपिड रेल चलने से धारूहेड़ा और बवाल के औद्योगिक क्षेत्र को रफ्तार मिलेगा। यहां नए उद्योग लगने की भी संभावना बढ़ जाएगी।

आपको बता दे आरटीएस प्रोजेक्ट को पहले चरण में धारूहेड़ा तक विस्तार करने की योजना थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद इस प्रोजेक्ट का विस्तार बावल तक किया जाएगा।

 जल्द शुरू होगा काम 

हालांकि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं और रैपिड रेल का विस्तार नीमराना तक करने की बात कह चुके हैं। हालांकि रेवाड़ी तक रैपिड रेल के विस्तार से धारूहेड़ा और बावल क्षेत्र का काफी विकास होगा।

बावल को मिलेगी औद्योगिक रफ्तार (Rewari News)

आपको बता दे कि दिल्ली के पास होने और दिल्ली जयपुर हाईवे पर स्थित जिले के बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को पूरे देश में विशेष पहचान मिली है। पिछले साल यहां पर कई नए औद्योगिक भी स्थापित किए गए हैं। इस क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी पढ़ने के लिए दिल्ली जाते हैं ऐसे में रैपिड रेल चलने से इन लोगों को विशेष फायदा होगा।

Also Read:Haryana News: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक, ट्रेड डील के विरोध में होगा आंदोलन

कई लोग कंपनियों में काम करते हैं जिन्हें सड़क मार्ग से आना जाना पड़ता है और सड़क मार्ग से आने जाने में समय के साथ-साथ पैसा भी काफी लग जाता है। रैपिड रेल के विस्तार होने से पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ काम करने वाले लोगों को भी विशेष फायदा होगा। उम्मीद है कि इसका काम जल्द शुरू हो जाए। हालांकि कब से है इसका कार्य शुरू होगा इसको लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसका कार्य शुरू हो जाए।

Also Read:Rewari news : रेवाड़ी में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्री को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now