पौधारोपण कर चेयरमैन ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

On: June 5, 2026 6:32 PM
Follow Us:
पौधारोपण कर चेयरमैन ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

धारूहेड़ा: विश्व पर्यावरण दिवसर पर शुक्रवार को नपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर चेयरमैन अजय जांगडा ने 21 जगह पौधारोपण किया तथा कर्मचारियों को पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प दिलाया।

पौधारोपण कर चेयरमैन ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधारोपण कर चेयरमैन ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

21 जगह किया पौधारोपण: बता दे कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद राजू, सफाई प्रभारी विनय कोशिक, सफाई दरोगा शंकर, सुपरवाईजर अनिल कुमार, संदीप, तेज सिंह, राजवीर, उमेद, विकास, हरीश, मंजू आशा, सुमन, कर्मवीर, नरेंद्र आदि मौजदू रहे।

ग्राम पंचायत रालियावास में किया पौधारोपण

धारूहेड़ा: रालियावास में पौधारोपण करते हुए सरपचं प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीण
धारूहेड़ा: रालियावास में पौधारोपण करते हुए सरपचं प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीण

 

धारूहेड़ा: ग्राम पंचायत रालियावास में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें ग्राम वासियों ने पेड़ लगाकर खुशी मनाई और इस मौके प्रति ग्राम पंचायत रालियावास द्वार लगभाग 500 पेड़- पौधे लगाने का संकल्प लिया। जिससे हमारा पर्यावरण हरा-भरा रह सके। इस मौके पर हरपाल सिंह समाजसेवक मुंशी राम , तूफान सिंह , सुरेंद्र सिंह , जयंत यादव , काशीराम , अशोक कुमार मौके पर मौजूद रहे।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now