धारूहेड़ा (Best24News): रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) धारूहेड़ा के सेक्टर-4 के पूर्व उपप्रधान एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल श्योराण की श्रंद्वाजलि सभा 2 अक्टूबर को होगी। इस मौक पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बता दे कि सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल का बुधवार रात 23 सितंबर करे अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था । जिसके चलत बुधवार रात को धर्मपाल श्योराण की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन बिना देरी किए उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका ।

24 सितंबर को हुआ था अंतिम संस्कार: बता दे कि गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया था। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर उनके मौत के दुख को लेकर मौन धारण किया ।
हंसमुख स्वभाव के थे श्योराण: बता दे धर्मपाल श्योराण मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के थे। सेक्टर-4 सहित पूरे धारूहेड़ा में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए पहचाने जाते थे। वे भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। लोगो का कहना है आज भी यकीन होता वे नहीं रहे है।












