शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

नूंह में 27 सितंबर को मनाई जाएगी देवीलाल जयंती, धारूहेड़ा के लोगों को दिया न्यौता

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती  27 सितंबर को नूंह जिले में मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर रेवाड़ी जिले के…


जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया
जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती  27 सितंबर को नूंह जिले में मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में नूंह पहुंचने का आह्वान किया गया है।

इनेलो के रेवाड़ी जिला बैकवर्ड प्रकोष्ठ के प्रधान मुकेश खातोदिया ने जिलेवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने गरीब और किसान वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नूंह पहुंचकर जयंती समारोह में शामिल होने और चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया
जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया

कई युवाओ ने थामा इनेला को दामन: धारूहेड़ा में हुए पार्टी कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया और पार्टी नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान कई युवाओं ने इंडियन नेशनल लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

 

जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया
जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया

27 सितंबर को नूंह के लिए दिया न्यौता: उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने धारूहेड़ा के युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी में शामिल हुए युवाओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह पहुंचकर देवीलाल जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में फिर जहरीली हुई हवा, जानिए दिल्ली-NCR में क्यों हुआ GRAP-2 लागू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp